गुमला, जून 27 -- भरनो प्रतिनिधि गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के बड़ा तुरीअम्बा शनिवार को छह वर्षीय छात्रा की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान राजेश महतो की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल तुरीअम्बा में कक्षा पहली की छात्रा थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है,जबकि परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राजेश महतो अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट आए थे। स्कूल अवधि के दौरान पिंकी सहित तीन बच्चियां स्कूल के पास स्थित मसिया नदी की ओर चली गईं। इसी दौरान पिंकी नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। अन्य बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद स्कूल ड्रेस में ही बच्ची का शव नदी से बाहर निकाला। परिज...