गुमला, अप्रैल 21 -- भरनो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर खरवागढ़ा स्थित अन्नप्राशन रेस्टोरेंट के समीप मंगलवार सुबह स्कूटी और यामाहा बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिन के करीब 10.30 बजे भरनो गाढ़ाटोली निवासी छोटन उरांव अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ स्कूटी से विपरीत दिशा में गाढ़ाटोली से दुम्बो जा रहे थे। इसी दौरान गुमला से भरनो की ओर आ रहे यामाहा बाइक सवार तीन युवक संदीप उरांव (21वर्ष), लक्ष्मण महली (20वर्ष) और अशोक उरांव (23वर्ष) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में पांच लोग घायल स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया...