भरनो में सात पड़हा समिति की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन
गुमला, जून 16 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा गांव स्थित सरना मैदान में मंगलवार को सात पड़हा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष मुंडा ने की। बैठक में समसेरा, रायकेरा, अमलिया, कैरो, परसा, चेटो गौराटोली और कोकड़े गांव के पहान, पुजार, कोटवार, महतो, भंडारी, पनभरवा समेत पड़हा समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में पड़हा व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की परंपरागत व्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से सात पड़हा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। गणेश उरांव को पड़हा बेल, दिनेश उरांव को पड़हा दीवान और अमित उरांव को पड़हा कोटवार चुना गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गमछा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर 21 पड़हा राजा मुकेश उरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.