भरनो में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,चालक गिरफ्तार
गुमला, मई 8 -- भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर डुबो चौक के समीप शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जूरा नगड़ी गांव निवासी अंगनू चिक बड़ाइक (50वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंगनू चिक बड़ाइक अपनी बाइक से कुसुमबहा बाजार जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे रांची की ओर जा रही एक बोलेरो ने डुंबो चौक के पास पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना के एएसआई प्रदीप यादव पुलिस वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.