भरनो में सड़क हादसे में तीन बाईक सवार समेत चार घायल
गुमला, मई 19 -- भरनो। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा स्थित डीजे रेस्टोरेंट के समीप सोमवार देर शाम बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में साइकिल सवार खरवागढ़ा निवासी ओम प्रकाश (25), बाइक सवार सिसई निवासी जगरनाथ बैठा (30), महूगांव निवासी बासु उरांव (19) तथा एक अन्य युवक शामिल हैं।जानकारी के अनुसार तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सिसई की ओर से भरनो आ रहे थे। इसी दौरान खरवागढ़ा डीजे रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और साइकिल पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.