गुमला, मार्च 18 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल सात यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।मौके पर अस्पताल के बीपीएम रविंद्र कुमार, चंदन राणा, प्रवीण कुमार, अनीता कुजूर सहित सीएचसी भरनो एवं ब्लड बैंक के कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.