गुमला, फरवरी 17 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार भरनो थाना चेकपोस्ट पर एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की व थानेदार कंचन प्रजापति ने किया। जांच दल ने भरनो थाना के पास चेकनाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 62 हजार रुपये का जुर्माना वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.