गुमला, मार्च 18 -- भरनो। थाना के चेकपोस्ट पर बुधवार कोडीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ढोने वाले बस व वैन की विशेष जांच की गई। जिसमें कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पाई गई। डीटीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।इसके अलावे टेंपो, कार सहित अन्य वाहनों के परमिट, फिटनेस व कागजात की जांच की गई। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और अवैध संचालन पर कार्रवाई की गई। अभियान में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.