भरनो में वज्रपात की चपेट में आने से छात्र की मौत, छोटा भाई घायल
गुमला, मई 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र अमन महतो की मौत हो गई,जबकि उसका छोटा भाई 10 वर्षीय अमित महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। यह घटना शनिवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सुकुरहुटू गांव निवासी फुलेंद्र महतो के दोनों पुत्र शनिवार घर के समीप स्थित खेल मैदान में बकरी चराने गए थे।
घटना का विवरण शाम के समय अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों भाई बकरी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश से बचने के लिए वे रास्ते में एक फुटकल पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गरज के साथ पेड़ पर वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आकर दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.