गुमला, मई 4 -- भरनो। थाना क्षेत्र के डुबो भगत टोली निवासी 33 वर्षीय सुशील उरांव ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह सुशील सामान्य रूप से परिवार के लोगों से बातचीत कर रहा था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपने कमरे में गया और रस्सी के सहारे फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मुखिया जयराम उरांव को सूचना दी।परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह अक्सर एकांत में बैठकर बड़बड़ाता रहता था और कभी-कभी असामान्य हरकतें भी करता था। हालांकि अधिकांश समय वह सामान्य रहता था तथा घर के मवेशियों को चराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.