गुमला, जून 12 -- भरनो। प्रखंड के मारासिली और खटको गांव में शुक्रवार को मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव ने ग्रामीणों को एसआईआर को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।मुखिया ने डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में खटको के ग्राम प्रधान बधना उरांव, कुसुम्बाहा के ग्राम प्रधान सुरेन्द्र उरांव, वार्ड सदस्य एतवा उरांव, जतरू उरांव, बिरसा उरांव, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डालसा ने ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...