गुमला, फरवरी 11 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के दुम्बो मंदि र परिसर स्थित गोपी मंडप सभागार में बुधवार की भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गुमला जिला द्वारा बजट युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव व पूर्व सांसद सुदर्शन भगत समेत अन्य अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने केंद्र सरकार के बजट को जनहितकारी बताते हुए युवाओं के लिए रोजगार,शिक्षा,कौशल विकास एवं विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। और कहा कि इस बार के बजट में अंतिम व्यक्ति तक को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। पूर्व विधानसभा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.