गुमला, अगस्त 14 -- भरनो, प्रतिनिधि। देश के वीर जवानों और शहीदों की वीरता एवं बलिदान को याद करते हुए शुक्रवार को भाजपा मंडल भरनो के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर आयोजित यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने किया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे भी देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर ब्लॉक चौक पहुंची। इसके बाद प्रखंड कार्यालय रोड होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के साथ वीर जवानों और शहीदों को नमन किया। यह भी पढ़ें- कुढ़नी में शहीद पवन सिंह को दी श्रद्धांजलि सड़...