गुमला, फरवरी 26 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले वार्षिक फागुन मेला के संचालन को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय द्वारा डाक की प्रक्रिया पूरी की गई। बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में खुली डाक की शुरुआत न्यूनतम 18,010 रुपये से की गई। डाक वक्ता के रूप में शिव कुमार केशरी, मनसा उरांव, प्रदीप शाही, कृष्णा उरांव, शेख आमीन और चंगेज खान उपस्थित थे। तीसरे राउंड के बाद शिव कुमार केशरी ने सर्वाधिक 19,030 रुपये की बोली लगाकर मेला का डाक अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीडीओ ने कहा कि फागुन मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मेला के दौरान परिसर की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.