गुमला, मार्च 6 -- भरनो प्रतिनिधि। पारस जलाशय से निकली नहर के मरम्मत कार्य को जल्द सुचारु कराने की मांग को लेकर प्रखंड के किसानों ने बीडीओ अरुण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा नहर मरम्मत का कार्य करीब डेढ़ माह पहले शुरू किया गया था,लेकिन पिछले 15 दिनों से काम बंद पड़ा है।झारखंड राज्य किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि मरम्मत कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे समय पर कार्य पूरा होने की संभावना कम है। नहर मरम्मत के कारण पानी की आपूर्ति भी रोक दी गई है, जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या हो सकती है। संवेदक कृष्णा सिंह ने बताया कि होली के कारण काम कुछ दिनों के लिए रुका था, लेकिन शनिवार से कार्य फिर से शुरू होने की संभावना है। ज्ञापन देने वालों में शंकर उरांव, अनिल उरांव, उदय उरांव, तारकना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.