गुमला, अप्रैल 28 -- भरनो। दक्षिणी भरनो पंचायत के जतरा बगीचा में दो मई को पड़हा समिति के तत्वावधान में पारंपरिक जेठ जतरा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।समिति के अध्यक्ष मुकेश उरांव ने बताया कि एक मई को मुंडा सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और जतरा टांड़ में झंडा गाड़ने की रस्म पूरी होगी। इसके बाद दो मई को मुख्य जतरा का आयोजन किया जाएगा।जतरा में आसपास के विभिन्न गांवों के खोड़हा पड़हा समूहों का आगमन होगा। जिससे पारंपरिक सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जतराको सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.