गुमला, जून 12 -- भरनो। एनएच-43 गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर शाम कुसुमबहा मोड़ के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारासिली गांव निवासी 19 वर्षीय शिवम् गोप और तुरियांबा गांव निवासी 20 वर्षीय मंगरा उरांव घायल हुए। घटना में एक बाइक पर दो तथा दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिन्हें आंशिक चोटें आईं। भरनो पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल शिवम् गोप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- बेड़ो में मोपेड व बाइक की टक्कर में चार घायल, एक रिम्स रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...