गुमला, दिसम्बर 29 -- भरनो। भरनो बाजार रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार भरनो बस्ती निवासी विनय केशरी अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लॉक चौक की ओर से आ रही एक बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर नावाटोली निवासी 25 वर्षीय सावन महली अपने एक साथी के साथ सवार था। टक्कर के बाद सावन महली सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया,जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। वहीं विनय केशरी की पत्नी को हल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही थानेदार कंचन प्रजापति मौके पर पहुंचे और घायल सावन महली को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.