गुमला, मार्च 19 -- भरनो। प्रखंड सभागार में गुरुवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पेंटिंग, नृत्य, गायन, रंगोली और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कला और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। पेंटिंग व रंगोली में कल्पनाशक्ति और नृत्य-गायन में उनकी प्रस्तुति खास आकर्षण रही।मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवद्ध्रर्न करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.