गुमला, जून 12 -- भरनो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में शुक्रवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उपचारित टीबी रोगियों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों के एलपीए सैंपल, ब्लड सैंपल तथा फेशियल ऑथराइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में टीबी से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।डॉ. प्रियंका कुमारी ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन में कमी, भूख न लगना तथा रात में बुखार व पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। मौके पर वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक युगल किशोर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...