गुमला, जून 3 -- भरनो। भरनो स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जॉनसन बड़ा ने कहा कि बीएलए-2 को मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक सत्यापन करना है तथा मृत, स्थानांतरित और अयोग्य मतदाताओं की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई में सहयोग करना है। उन्होंने किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने पर जोर दिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में बूथ कमेटी और बीएलए गठन पर ज...