भरनो में जल सहियाओं को मिली पेयजल गुणवत्ता जांच की प्रशिक्षण
गुमला, मई 15 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रखंड की सभी जल सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जांच की प्रक्रिया, पानी में बैक्टीरिया की पहचान तथा उसे साफ कर पीने योग्य बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही गर्मी में जलस्रोत सूखने, ड्राई जोन की समस्या, खराब चापानल व जलमीनारों की पहचान कर विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर रूपधारी साहू, सोनू कुमार समेत सभी जल सहियाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.