गुमला, जनवरी 1 -- भरनो। बालक मध्य विद्यालय स्थित जय गुरुदेव सत्संग आश्रम में गुरुवार को सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्संग के प्रवक्ता खुदी महली और बाबा के भक्तों द्वारा गुरुदेव बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ हुआ। सत्संग में गुमला,कोलेबिरा, पालकोट, बसिया, चैनपुर, सिसई, रांची, टोटो, जैरागी समेत दर्जनों स्थानों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर खुदी महली ने कहा कि रहम और दया की प्राप्ति मांस-मदिरा के सेवन से नहीं होती,बल्कि गुरु के प्रेम और सत्संग में शामिल होकर मिलती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। जात-पात भूलकर मनुष्य को अपने कर्म और गुरु पर ध्यान देना चाहिए। सत्संग से मन को शांति, सुख और समृद्धि मिलती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू बड़ाइक, झेले उरांव,बंधन उरांव,बिरसी कुमारी,र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.