गुमला, जून 10 -- भरनो। प्रखंड के पंचायत सचिवों की लापरवाही के कारण लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए छह माह से लेकर एक वर्ष तक प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सामान्यतः यह प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाती है, लेकिन आवेदन पंचायत स्तर पर ही अटक जा रहे हैं।लाभुकों का आरोप है कि बीडीओ द्वारा रिजेक्ट आवेदन भी महीनों तक लंबित रखे जाते हैं। जिससे उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिलती। तुरी अंबा पंचायत के सूकरा उरांव ने अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र छह माह पहले आवेदन किया था। जो जिला से स्वीकृत होकर आ चुका है, लेकिन अब तक उन्हें नहीं मिला है। पंचायत स्तर पर अलग-अलग जवाब देकर उन्हें टाल दिया जा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...