गुमला, सितम्बर 22 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अमलिया पंचायत के डहुटोली और अमलिया गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने अमलिया गांव के किसान पंकज सिंह और मनोहर उरांव के खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं मनबोध उरांव की मकई और शकरकंद की फसल तथा चंद्रदेव उरांव की धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया।ग्रामीणों के अनुसार, रात में जंगल की ओर से हाथी गांव में घुस आया और खेतों में लगी फसल को रौंदना शुरू कर दिया। हाथी के आने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के लगातार गांव में प्रवेश करने से ग्रामीण रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग से ...