गुमला, अप्रैल 30 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड द्वारा ग्रामीणों के घरों और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार रात एक जंगली हाथी ने समसेरा और लालटोली गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए चार ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार हाथी सबसे पहले लालटोली गांव पहुंचा। जहां संजू उरांव के घर को बुरी तरह तोड़ते हुए घर में रखा करीब दो क्विंटल धान खा गया। इसके बाद प्रकाश उरांव के घर को भी नुकसान पहुंचाया। फिर हाथी समसेरा गांव पहुंचा और कमलेश उरांव के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए धान खाने के साथ कई जरूरी सामान और बर्तनों को भी तोड़ दिया। इसके बाद संदीप उरांव के घर को भी नुकसान पहुंचाया।हाथी की आहट मिलते ही ग्रामीण एकजुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.