गुमला, फरवरी 19 -- भरनो, प्रतिनिधि । भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात बोडोटोली गांव निवासी तिजंती उरांव के घर पर हाथी ने हमला कर भारी क्षति पहुंचाई। हाथी ने घर की दीवार गिरा दी। जिससे अंदर रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। इस दौरान दो साइकिल, एक बाईक और एक जनरेटर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घर में रखा एक बोरा धान खाकर व बिखेर कर बर्बाद कर दिया गया। हाथी के हमले में 12 मुर्गियों की मौत हो गई, जबकि दो बकरी के बच्चे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। इसके बाद हाथी बोडोटोली से निकलकर कुसुम्बाहा गांव पहुंचा। जहां उसने छोटन गोप के मकान को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर रखे एक बोरा धान व चावल भी चट कर गया।ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.