गुमला, मार्च 16 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात तीन जंगली हाथियों ने समसेराजामटोली और आस पास के गांवों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद कर दिया।जानकारी के अनुसार जामटोली गांव निवासी कैलाश गोप के मिट्टी के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार गिरने से घर में रखा सामान नष्ट हो गया। संयोगवश कैलाश गोप का परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। दीवार गिरने और हाथियों के तांडव की आहट मिलते ही परिवार के लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद हाथियों का झुंड जामटोली करंजटोली गांव पहुंचा। जहां डहरू उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने घर में रखा अनाज खा लिया और खेत में लगी गेहूं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.