गुमला, मई 12 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रदीप कुमार पांडे, राधेश्याम साही और डोमन मोची ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान लोग अपनी समस्या की लिखित जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को देकर समाधान पा सकते हैं। यह भी पढ़ें- लोगों को विधिक जागरूकता की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- जज सिमरनजीत कौर ने संवाद कार्यक्रम में विधिक सहायता की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...