गुमला, फरवरी 17 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के समसेरा करंज टोली में बीते दिनों हाथों के प्रभाव से ग्रामीणों को काफी नुकसान साहनी पड़ रही थीं। पर वन विभाग उन्हें मुआवजा और सुरक्षा देने में कई तत्परता नहीं दिखा रही है। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव व पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।और हाथियों से प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। गीताश्री उरांव ने पीड़ित परिवार सुशीला उरांव,सोमा उरांव, बूदो उरांव को अपनी ओर से टॉर्च का वितरण किया और उन्हें वन विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में लगातार जंगली हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नुकसान पहुंचे परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए डीएफओ से बात करूंगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.