गुमला, मार्च 16 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित पंडित मुहल्ला में एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय किसान ननवा उरांव के घर जन्मे इस बछड़े के माथे पर केवल एक ही आंख है, जबकि उसकी नाक भी सामान्य रूप से विकसित नहीं हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बछड़े को देखने के लिए किसान के घर पहुंचने लगे। कई लोग इस दुर्लभ घटना को चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे भगवान का अवतार बताकर पूजा-अर्चना भी करने लगे हैं।किसान ननवा उरांव ने बताया कि गाय ने सामान्य प्रसव के दौरान इस बछड़े को जन्म दिया। जन्म के बाद जब लोगों ने उसकी बनावट देखी तो सभी हैरान रह गए।फिलहाल किसान के घर इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए लगातार लोगों की भीड़ लग रही है। क्षेत्र में यह...