गुमला, जुलाई 22 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया। गठित समिति में बीडीओ को अध्यक्ष व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जाहिद अख्तर अंसारी को सचिव बनाया गया। वहीं सीडीपीओ, बीईओ, बीपीएम और युवा मैत्री काउंसलर को सदस्य नामित किया गया।बैठक में किशोर-किशोरियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवन कौशल शिक्षा तथा किशोर अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर से चर्चा हुई। साथ ही कार्यक्रम की नियमित समीक्षा कर विभिन्न विभागों के समन्वय से इसे बेहतर ढंग से लागू करने का निर्णय लिया गया।बैठक यह भ...