गुमला, मई 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो चौक के समीप रविवार दोपहर कार और पार्सल लदे पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। हालांकि कार सवार महिला, चालक और पिकअप चालक बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार एक कार में सवार महिला अपने चालक के साथ रांची से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही थी। इसी दौरान दुम्बो चौक के पास अचानक सामने एक बाइक आ गई।
दुर्घटना का कारण बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे पार्सल लदे पिकअप वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.