गुमला, अप्रैल 9 -- भरनो प्रतिनिधि । प्रखंड परिसर में कांग्रेस कमेटी भरनो के तत्वावधान में गुरूवार को बीएलए प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। मौके पर कांगेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। इसके लिए बीएलए कार्यकर्ता योद्धा की तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा के सिद्धांत पर चलती है और राजनीति का मूल उद्देश्य जनसेवा है। उन्होंने पेशा कानून की जानकारी देते हुए ग्रामसभा को अधिकार दिलाने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर अनिरुद्ध चौबे ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया और प्रपत्र छह, सात और आठ भरने की जानकारी दी। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.