गुमला, जनवरी 3 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम ढलते ही गांवों की सड़कें सुनसान हो जा रही हैं और ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि प्रखंड प्रशासन की ओर से लाचार और बेसहारा वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को कुछ राहत मिली है। वहीं अंचल प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव जलवाकर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कई स्थानों पर अलाव बंद हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार दोपहर के बाद अचानक बादल छा जाने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। लोग अपने-अपने घरों में अलाव जलाकर ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। अत्यधिक ठंड के कारण कई घरों में सर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.