गुमला, जनवरी 7 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मकरा गांव निवासी 30 वर्षीय प्रभु उरांव की मौत हो गई। घटना आताकोरा मोड़ के समीप की है। जानकारी के अनुसार प्रभु उरांव अपनी बाइक से पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ने के बाद वापस अपने गांव मकरा लौट रहा था। इसी दौरान सामने से बिना लाइट के आ रही एक ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलट गई और प्रभु की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ऑटो चालक मृतक के शव को कंबल से ढक कर ऑटो लेकर फरार हो गया। सड़क सुनसान होने के कारण घटना की सूचना देर से भरनो पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 8.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.