गुमला, फरवरी 9 -- भरनो। प्रखंड सभागार में सोमवार को एसआईआर को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और बीपीआरओ उपस्थित रहे। बतौर ट्रेनर बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य के तहत सभी घरों में हाउस नंबर लगाया जाएगा। कर्मी घर-घर जाकर हाउस नंबर अंकित करेंगे।उन्होंने बताया कि हाउस नंबर उत्तर से पश्चिम की ओर से शुरू होगा और फिर दक्षिण से पूरब की दिशा में लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मैपिंग से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दीं। प्रशिक्षण में ब्लैक एंड व्हाइट पहचान पत्रों को रंगीन कराने तथा पुराने पहचान पत्रों में आवश्यक सुधार कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।ट्रेनिंग शिविर में मनिका कुमारी, बासुदेव रॉय, विकास कुमार, अजय कुमार, परवन लकड़ा, सुनीता कुमारी सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.