गुमला, अगस्त 17 -- भरनो। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर खरवागढ़ा स्थित डीजे ढाबा के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में कार सवार पिस्का नगड़ी निवासी शिवा गोप और रामचंद्र गोप को हल्की चोटें आयीं। दोनों सिसई से पिस्का नगड़ी लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार खरवागढ़ा के समीप पहुंची, तभी अचानक टायर फट गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। सूचना पर भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...