भरनो में उमस भरी भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
गुमला, मई 25 -- भरनो प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं। हर किसी के मुंह से सिर्फ एक ही बात सुनने को मिल रही है उफ! ये गर्मी।भरनो में इन दिनों अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को दिन में चैन नहीं मिल रहा, वहीं रात में भी उमस और गर्मी से राहत नहीं है। गर्म हवाओं के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले तक लगातार हो रही बेमौसम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ था। लोगों को लगने लगा था कि इस बार गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी, लेकिन अचानक तापमान बढ़ने से लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.