गुमला, मार्च 5 -- भरनो, प्रतिनिधि । जिले के भरनो थाना क्षेत्र के डूबों पंचायत अंतर्गत चम्पा टोली गांव में आर्थिक तंगी से परेशान 25 वर्षीय युवक प्रदीप उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया जयराम उरांव को दी। इसके बाद मुखिया ने भरनो थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि प्रदीप उरांव ईंट भट्ठा में मजदूरी करने का काम करता था। इस बार भी मजदूरी करने के लिए उसने भट्ठा संचालकों से अग्रिम राशि ले रखी थी। जानकारी के अनुसार उसने एक नहीं बल्कि दो से तीन अलग-अलग सरदारों से अग्रिम लिया था। सभी सरदार...