गुमला, दिसम्बर 2 -- भरनो। भारतीय जनता पार्टी भरनो मंडल के तत्वावधान में तीन दिसंबर को अपराहन दो बजे भरनो प्रखंड के परवल गांव में आत्मनिर्भर भारत जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरनो हरिशंकर शाही ने इसकी जानकारी दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की। मौके पर संतोष कुमार पांडा, किशोर साहू, मुरारी केशरी, संजय गुप्ता, विक्रम सिंह, राजेश केशरी, पीके सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.