गुमला, दिसम्बर 18 -- भरनो। जिला प्रशासन और बाल विकास परियोजना के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था एकजुट द्वारा कुपोषण उन्मूलन और पोषण संवर्द्धन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण टाटा ट्रस्ट के वित्तीय सहयोग से संचालित जीवन परियोजना के तहत आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को बच्चों के पोषण, कुपोषण रोकथाम और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रभावी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सीडीपीओ नीलम केरकेटा, उर्मिला कुमारी, सुमन देवी, हुस्नआरा बेगम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...