भरनो में अनमैप्ड वोटर लिस्ट का प्रकाशन,पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
गुमला, मई 25 -- भरनो। एसआईआर कार्यक्रम के तहत भरनो प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में बीएलओ द्वारा अनमैप्ड वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।पदाधिकारियों ने डुंबो और भड़गांव स्कूल स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अनमैप्ड वोटर लिस्ट प्रकाशन कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने को कहा गया।उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। वहीं बीडीओ ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में गंभीरता बरतने और छूटे हुए योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.