गुमला, मार्च 20 -- गुमला, संवाददाता। भरनो अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अंचल दिवस 3.0 के तहत विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी प्रेरणा दीक्षित ने ग्रामीणों की समस्याओं को स्वंय सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अंचल दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को आमजनों के करीब लाना है,ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल स्तर पर ही भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन, प्रमाण पत्र व अन्य राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन पारदर्शिता,संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। शिविर के दौरान कुल 41 आवेदन प्राप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.