गुमला, जनवरी 11 -- भरनो। भरनो ब्लॉक चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे रविवार शाम करीब चार बजे बांस लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक मजदूर को हल्की चोट आईं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लगभग दस मिनट तक आवागमन बाधित रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में बड़ी मात्रा में बांस लदे होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। जिससे वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से ऑटो को सीधा कर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.