गुमला, फरवरी 22 -- भरनो प्रतिनिधि। जिले के भरनो प्रखंड के कई गांवों में पिछले एक महीने से साप्ताहिक हाटों में खरीददारों की उपस्थिति नगण्य दिखाई दे रही है। इसका प्रमुख कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों का रोजगार की तलाश में पलायन कर जाना बताया जा रहा है। पलायन के चलते गांवों में लगने वाले हाट लगभग खाली नजर आ रहे हैं। जिससे स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।दूर-दराज के गांवों से किसान भारी भरकम टोकरियों में सब्जियां भरकर बिक्री के लिए हाटों में पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्राहकों के अभाव में उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह हो गई है कि हाट में सब्जी खरीदारों से अधिक सब्जी विक्रेता नजर आने लगे हैं। बिक्री नहीं होने पर किसानों को सब्जी वापस घर ले जानी पड़ रही है या फिर औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।सब्जी विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.