गुमला, मार्च 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के समसेरा गांव में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे एक जंगली हाथी ने प्रमिला उरांव के मिट्टी के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाथी ने घर की दीवार और छप्पर में लगे एजबेस्ट्स को तोड़ दिया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया मंजू देवी पीड़ित महिला के घर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से संपर्क कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब हाथियों ने प्रमिला उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले भी तीन से चार बार हाथियों द्वारा उनके घर को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है...