गुमला, फरवरी 16 -- भरनो। प्रखंड के भरनो बरटोली गांव निवासी 50 वर्षीय बंदू उरांव की प.बंगाल के शक्ति नामक ईंट भट्ठा में काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बंदू उरांव दिसंबर माह में गांव के अन्य लोगों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में बंगाल गया था। रविवार की देर शाम वह ईंट भट्ठा के आस-पास से अपने डेरा लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण रास्ते में बने गड्ढे में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.