गुमला, मार्च 5 -- भरनो,प्रतिनिधि । प्रखंड के अमलीया जंगल से निकल कर एक जंगली हाथी बुधवार को दिन के उजाले में ही आबादी क्षेत्र के करीब पहुंच गया। हाथी बूढ़ीपाठ तेतरटोली और बोडोटोली के बीच स्थित नदी किनारे हाड़हु बगीचा के पास देखा गया। अचानक हाथी के गांव के पास पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।हाथी की सूचना मिलते ही आसपास और दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए। भीड़ में शामिल कई लोग हाथी के काफी करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे। लोगों के शोर-शराबे और भीड़ से हाथी कई बार भड़क गया और लोगों को दौड़ाने लगा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग गुमला को दी। सूचना मिलते ही वनरक्षी अकील अहमद क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लाउडस्पीकर के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.