भरदुआं घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की उठाई मांग
चंदौली, अगस्त 25 -- चंदौली, संवाददाता । नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत विशेषरपुर नई बस्ती भरदुआं में लगभग 50 वर्षों से निवास कर रहे अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर सोमवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कलेक्ट्रेट पहुंचेकर डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, महिलाओं और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई किए जाने समेत विभिन्न मांग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि बीते 19 अगस्त को वनाधिकार अधिनियम -2006 की अवमानना करते हुए पुलिस प्रशासन मय फोर्स एवं वन विभाग की टीम ने भाजपा नेता के दबाव में उनकी खेती की भूमि पर खड़ी मिर्च, धान एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.